Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 सितम्बर 2025 का राशिफल : नवरात्रि के तीसरे दिन धन योग का बन रहा है उत्तम संयोग, मेष,तुला समेत पांच राशियों को होगा धनलाभ

24 सितम्बर 2025 का राशिफल : नवरात्रि के तीसरे दिन धन योग का बन रहा है उत्तम संयोग, मेष,तुला समेत पांच राशियों को होगा धनलाभ

By santosh singh 
Updated Date

24 सितम्बर 2025 का राशिफल : 24 सितंबर दिन बुधवार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और इस पर शुभ संयोग यह भी है कि कल चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर की वजह से कल तुला राशि में चंद्रमा और मंगल के बीच युति संबंध बनाने से धन योग बनेगा। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है। और इन सबके साथ कल के दिन चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र के संयोग में कल ऐंद्र योग और रवियोग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से कल का दिन लक्ष्मी योग के संयोग में मेष और तुला समेत किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा ।

पढ़ें :- 13 अगस्त का राशिफल : मिथुन, सिंह और तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक को भाग्य दिलाएगा अप्रत्याशित लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि – आज आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। आज पारिवारिक मामलों में समझौते से लाभ होगा।

वृषभ राशि – आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कोई नया निवेश सोच-समझकर करें। रिश्तों में खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि – आज बातचीत और संचार से रास्ते खुलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए अवसर हाथ आएंगे लेकिन स्पष्टता बनाए रखें।

कर्क राशि – आज घर-परिवार में पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं। भावुक होकर निर्णय न लें। धैर्य और सकारात्मक सोच से काम बन जाएगा।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026 Effect : सूर्य ग्रहण से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत,18 साल बाद सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग

सिंह राशि – आज नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन अहंकार से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – आज आपका फोकस काम पर रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों से बचें। अधिक परफेक्शन की चाह आपको तनाव दे सकती है।

तुला राशि – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज करियर और रिश्तों में नई शुरुआत संभव है। आज व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज चंद्रमा आपकी राशि में है, भावनाएँ गहरी होंगी। रिश्तों में ईमानदारी आवश्यक है। जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं।

धनु राशि – आज कामकाज और वित्तीय मामलों में अवसर मिल सकता है। योजनाओं पर अमल करने का सही समय है, लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

पढ़ें :- 12 अगस्त का राशिफल : बुधादित्य योग के संयोग ये वृषभ, कन्या, तुला समेत कई राशियों को होगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि – अनुशासन और मेहनत से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं। थकान से बचने के लिए आराम करें।

कुंभ राशि – आज नए विचार और अवसर सामने आएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बदलाव को स्वीकार करें, लाभ होगा।

मीन राशि- आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। छोटी बातों को दिल पर न लें। ध्यान, योग या शांत गतिविधियों से मन को संतुलित करें।

Advertisement