1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 नवम्बर 2026 का राशिफल: छठ महापर्व पर रवियोग का महासंयोग, मेष, मिथुन सहित 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

15 नवम्बर 2026 का राशिफल: छठ महापर्व पर रवियोग का महासंयोग, मेष, मिथुन सहित 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

15 नवम्बर 2026 का राशिफल : रविवार, 15 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ की षष्ठी तिथि है। इस दिन संध्या अर्घ्य के साथ अत्यंत प्रभावशाली रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य की उपासना और रवियोग का संयोग व्यक्ति को मान-सम्मान, सरकारी कार्यों में सफलता और आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

15 नवम्बर 2026 का राशिफल : रविवार, 15 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ की षष्ठी तिथि है। इस दिन संध्या अर्घ्य के साथ अत्यंत प्रभावशाली रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य की उपासना और रवियोग का संयोग व्यक्ति को मान-सम्मान, सरकारी कार्यों में सफलता और आर्थिक मजबूती प्रदान करता है। इस शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति, संपत्ति लाभ और व्यापार में बड़ी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आइए आर्चाय रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानते हैं कि सूर्य षष्ठी और रवियोग के इस दुर्लभ संयोग में सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा?

पढ़ें :- छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उत्सव

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे।

वृषभ – आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

मिथुन – आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से बिगड़े काम बन सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएँ लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

कर्क – आज का दिन पारिवारिक सुख और भावनात्मक संतुलन के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

पढ़ें :- 13 नवम्बर 2026 का राशिफल : कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, धन लाभ के बनेंगे योग

सिंह – आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या – आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

तुला – आज भाग्य का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक – आज धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन प्रयास सफल होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

धनु – आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- 05 नवम्बर 2026 का राशिफल : धनतेरस से पहले मेष से मीन कई राशियों बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें अपना राशिफल

मकर – आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। मेहनत और अनुशासन से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

कुंभ – आज नए विचार और योजनाएँ सफलता का मार्ग खोल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर सामने आएँगे। परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...