Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Tourist Places Pachmarhi Waterfall : पचमढ़ी में वाटरफॉल अप्रैल महीने में घूमने के लिए है बेस्ट, प्राकृतिक सौन्दर्य का करें दर्शन

Tourist Places Pachmarhi Waterfall : पचमढ़ी में वाटरफॉल अप्रैल महीने में घूमने के लिए है बेस्ट, प्राकृतिक सौन्दर्य का करें दर्शन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tourist Places Pachmarhi Waterfall :  प्रकृति को करीब से निहारना सुखद एहसास है। कुदरत के नजारों को देखना मानव की ललक है। घूमना हर किसी को पसंद होता है।अप्रैल के महीने में चिलचिलाती गर्मियां की शुरू हो जाती है। इन दिनों में घूमने के लिए ऐसे tourist places को सेलेक्ट करना चाहिए जो ठंडक देने के साथ ही प्राकृतिक सौन्दर्य भी प्रदान करें।

पढ़ें :- Lucky Plants : घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधे, तरक्की आसमान छूने लगेगी

मध्यप्रदेश में पचमढ़ी ऐसा स्थल है जहां मौसम हमेशा ठंडा और खुशनुमा ही रहता है। पचमढ़ी भारत में पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे वह स्थान कहा जाता है जहां पांडव अपने वनवास के समय रुके थे। पचमढ़ी में स्थित कुछ आवश्यक दर्शनीय स्थल प्रियदर्शिनी पॉइंट, जमुना प्रपात, अप्सरा विहार, सुंदर कुंड, महादेव और कई अन्य हैं। इस ब्लॉग में आपको पचमढ़ी के खूबसूरत झरनों के बारे में जानने को मिलेगा जो खूबसूरत प्राकृतिक स्थानों में स्थित हैं।

पचमढ़ी में गुफाएं हैं जिन पर शानदार नक्काशी है जो देखने लायक है। इसके अलावा पचमढ़ी में वाटरफॉल भी है। ऊँचाई से गिरता पानी आपका मन मोह लेगा। आप यहाँ हाइकिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। रजत जलप्रपात पचमढ़ी के सुंदर झरनों में से एक है और भारत में 30 वां सबसे ऊंचा जलप्रपात है। 350 फीट की ऊंचाई वाला यह झरना निश्चित रूप से अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आपको विस्मित कर देगा।

पचमढ़ी के झरने

1. रजत जलप्रपात
2. मधुमक्खी झरना
3. रानी झरना
4. अप्सरा जलप्रपात
5. पावस प्रपात जलप्रपात

पढ़ें :- Israel–Hamas war : अमेरिका में गाजा संघर्ष को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Advertisement