Toyota Innova : जीएसटी रेट में बदलाव के बाद इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने जा रहा है। 22 दिसंबर 2025 के बाद टोयोटा इनोवा की कीमतों में हुए बदलाव का फायदा खरीदारों को मिलने लगेगा। टोयोटा इनोवा ने अपनी सबसे अधिक बिक्री वाली कार की कीमतों में कटौती की है। इनोवा की कीमतें 1,80,000 रुपये तक कम हो जाएंगी।
पढ़ें :- Volkswagen Virtus : वोक्सवैगन की स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 150 ग्राहक ही खरीद पाएंगे, कीमत और फीचर्स जानें
कंपनी के अनुसार,GST दरों में बदलाव के बाद इनोवा क्रिस्टा की कीमतों 1,80,000 रुपये तक कम हो जाएंगी। वहीं इनोवा हायक्रास अब 1,15,800 रुपये सस्ती हो जाएगी। कीमतों में कमी के बाद ये प्रीमियम एमपीवी काफी किफायती हो जाएगी। आराम और सुविधा के लिए जानी जाने वाली टोयोटा की इन कारों में 7 और 8 सीटर कॉन्फ़िगरेशन के विकल्प मिलते हैं।
वहीं इंजन की बात करें तो इन कारों पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प मिलते है।सुरक्षा के लिहाज से मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD, Vehicle Stability Control और Hill Start Assist भी उपलब्ध हैं।
कीमतों में यह बड़ी कटौती त्योहारों के सीजन में खरीदारों के लिए इसे और भी धमाकेदार बनाएगी।