जयपुर। जयपुर में सोमवार दोपरह एक बड़ा हादसा हुआ। शहर के पन्नी गरन मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे मजबूर मलबे में दब गए, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी। वहीं, इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
पढ़ें :- जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी
बताया जा रहा है कि, हादसा पन्नी गरान मोहल्ले में हुआ है। यहां तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट के ऊपर एक छत डाली गई थी, जिसे दो हिस्सों में बांटने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में एक मजदूर के जान जाने की खबर है।
इसके अलावा मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत दल जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।