Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। चंदवाजी थाना क्षेत्र ​में स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसॉर्ट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां पर काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों के मौत की खबर है, जबकि चार मजदूर घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पढ़ें :- जयपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत, कई घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशास के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है और घायलों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, बेसमेंट में निर्माण का काम चल रहा था और इसी दौरान दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान मलवे की चपेट में आने से दो मजदूरों की जान चली गयी। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए इंफ्रारेड कैमरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एसडीएम राजेंद्र और तहसीलदार सौरभ गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

 

Advertisement