Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By Sushil Sah 
Updated Date

रोसड़ा। बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य सड़क पर आज शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। मृतकों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में की गई है। सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर मुरादपुर पेट्रोल पंप के पास घटित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा, यातायात पूरी तरह ठप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही हादसे की खबर आसपास के गांवों में फैली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन घटना स्थल पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर रोसड़ा-हथौड़ी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

प्रशासनिक कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस गुस्से से भड़के ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और जाम हटवाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की छानबीन अभी चल रही है।

पढ़ें :- Breaking News : देशभर में आज बैंककर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी
Advertisement