नई दिल्ली। वेब सीरीज ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ (Made in India: A Titan Story) का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह काफी दिलचस्प है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह ‘टाइटन’ देश का बड़ा ब्रांड और फिर पहचान बन गया। घड़ी के बहाने सीरीज में भारत के उदारीकरण से पहले के समय को दिखाया गया है। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और जिम सर्भ (Jim Sarbh) लीड रोल में हैं।
पढ़ें :- Video-छात्रों से हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह, बोले- अगर एक जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने
पढ़ें :- तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी का ट्रेलर आया सामने, जाने कब होगी फिल्म रिलीज
ट्रेलर में दिखी विजन और जूनून की कहानी
सीरीज ‘मेड इन इंडिया’ में नसीरुद्दीन शाह को जेआरडी टाटा के किरदार में दिखाया गया है। वहीं, जिम सर्भ जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। आज रिलीज हुए ट्रेलर में विजन और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून साफ नजर आया है। घड़ी के ब्रांड के बूते ग्लोबल मैप पर भारत की पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। इस राह में कई मुश्किलें और संघर्ष भी रहे।