Alwar Train Accident: देश में ट्रेन दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, अभी गोंडा हादसे का मामला ठंडा नहीं हुआ कि राजस्थान के अलवर में एक और ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां अलवर मथुरा रेल मार्ग पर शनिवार रात को मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, अलवर में मालगाड़ी के तीन डब्बे बीती रात करीब 2 बजे पटरी से उतर गए। अलवर माल गोदाम पर खाली होने के बाद मालगाड़ी अलवर जंक्शन जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट व गार्ड की ओर से हादसे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब 7 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से दोनों डिब्बो को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग से हटाया गया। मालगाड़ी के तीनों डब्बों को रेलवे ट्रैक से हटकर साइड में खाली जगह पर रखवा दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे तक रेल मार्ग को खोल दिया जाएगा।