Train Accident: पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के जलपाईगुडी में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस रेल हादसे में कंचनगंजा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। इस भयानक रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे में रेल में इंजन पर कई बोगियां तक चढ़ गई। वहीं, कई बोगियां पटरी से भी उतर गई थीं।
पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी
बता दें कि, रेल हादसे के बाद अभी भी बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 30 से ज्यादा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापितदुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापित की गई है। वहीं रेल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को तैयार, दिल्ली पुलिस की चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा