Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Video: वफादार कुत्ते ने गड्ढा खोदने में ऐसे की शख्स की मदद, वीडियो देख आपभी होंगे हैरान

Trending Video: वफादार कुत्ते ने गड्ढा खोदने में ऐसे की शख्स की मदद, वीडियो देख आपभी होंगे हैरान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending Video: पालतू कुत्ते (Pet Dog) को सबसे वफादार जानवर माना जाता है, जो अपने मालिक के घर की न सिर्फ रखवाली करता है, बल्कि अपने मालिक के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहता है. कई बार कुत्ते (Dog) कामों में अपने मालिक की मदद भी करते हैं.

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू कुत्ते का एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पौधा लगाने के लिए गड्ढा खोदता है और उसकी मदद करने के लिए पालतू कुत्ता आता है, लेकिन वो ऐसा कांड कर देता है, जिससे मालिक का काम बढ़ जाता है.

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालिक पौधे के लिए गड्ढा खोद रहा है, तभी कुत्ता उसकी मदद करने के लिए तेजी से मिट्टी हटाने लगता है. कुत्ते को ऐसा करते देख मालिक उसे रोकता है. इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisement