नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए निलंबित किया गया। दरअसल, आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी विपक्ष अपनी मांग को लेकर हंगामा करते नजर आए। हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। विपक्षी सदस्य नीट पेपर लीक, सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर चर्चा की मांग कर रहा है।
पढ़ें :- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील
दरअसल, तीसरे दिन मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि, कल्याण बनर्जी ने टीएमसी के बागी सांसद को चोर कहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच स्थगित हुई। फिर सदन के अंदर टकराव की स्थिति बन गई।
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी दो गुटों में बट गयी। एक गुट में बागी नेता शामिल हो गए, जो खुद को असली टीएमसी होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कल्याण बनर्जी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ बने हुए हैं। उनको सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद इन सांसदों के साथ बहस करते हुए देखा गया। हालांकि, इस विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। कई विपक्षी सांसदों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। कुछ सदस्यों ने जब कल्याण बनर्जी से पूछा कि आखिर क्या हुआ था, तो वह लोकसभा कक्ष से बाहर चले गए।