येल्लापुर, उत्तर कन्नड़। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले आज गुरुवार, 9 जुलाई तड़के करीब 1:30 बजे येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अर बैल घाट सेक्शन के बालगारा क्रॉस के पास से एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (National Highway-52) पर एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पढ़ें :- बिहार में सिवान के एक्साइज इंस्पेक्टर के पास मिली आय से 201 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOU की छापेमारी जारी
रास्ते में हुआ हादसा
पुलिस ने बताया है कि इस दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग धारवाड़ शहर के निवासी थे। वे सभी एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल में सवार होकर धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की ओर एक ट्रिप पर निकले थे। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय संजय अंगडी, 48 वर्षीय बसवराज, 28 वर्षीय अभिषेक ईश्वर, 26 वर्षीय अक्षय, 26 वर्षीय अभिषेक और 32 वर्षीय मंजूनाथ चुलकी के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी काल
The New Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने तेज रफ्तार के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार बेहद लापरवाही के साथ सड़क के बिल्कुल दाहिनी ओर चली गई। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परचे उड़ गए।
पढ़ें :- शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती हैं घायल
इस हादसे में जीवित बचे यात्री शिवराज ने स्थानीय पुलिस स्टेशन येल्लापुर में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना में बचे दो गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हुबली के KIMS अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की काशिश कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था?