Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tripura : माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, बीजेपी का सफल टेस्ट क्या त्रिपुरा होगा पास?

Tripura : माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, बीजेपी का सफल टेस्ट क्या त्रिपुरा होगा पास?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tripura : त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कमान संभाल ली है। राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण राय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसी के साथ राज्य में करीब साढ़े तीन साल तक चले बिप्लब कुमार देब के राज का अंत हो गया।

पढ़ें :- Delhi CM Swearing-in Ceremony: आज सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी; पांच मंत्री भी होंगे शपथग्रहण में शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में सत्ता विरोधी लहर से पार पाने और पार्टी पदाधिकारियों के बीच असंतोष दूर करने के लिए सीएम बदलने का यह सफल प्रयोग यहां भी जारी रखा है। पार्टी ने पहले भी कई राज्यों में यह रणनीति अपनायी थी, जो कि सफल रही।

बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ घंटे के भीतर ही पार्टी की राज्य विधायक दल ने माणिक साहा को अपना नया नेता चुन लिया। उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदलने का दांव सफल रहने के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा में भी इसी तरह के बदलाव का विकल्प चुना, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

बीजेपी ने 2019 के बाद से गुजरात और कर्नाटक सहित पांच मुख्यमंत्रियों को बदला है। साहा पूर्वोत्तर से कांग्रेस के ऐसे चौथे पूर्व नेता हैं जो भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री बने हैं। यह इसका स्पष्ट संकेत है कि किसी भी नेता का चुनाव-संबंधी मूल्य पार्टी के लिए सर्वोपरि है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल
Advertisement