1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. TRAI New Report: BSNL के लगातार बढ़ रहे यूजर्स; Airtel कर रहा रिकवरी, Jio-Vi को तगड़ा झटका

TRAI New Report: BSNL के लगातार बढ़ रहे यूजर्स; Airtel कर रहा रिकवरी, Jio-Vi को तगड़ा झटका

TRAI New Report: ट्राई (TRAI) ने देश की टेलीकॉम कंपनियों के यूजरबेस से जुड़ी नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में BSNL के लगातार यूजरबेस बढ़ने की बात कही गयी है, जबकि Airtel अपने खोये यूजर्स की रिकवरी कर रहा है। वहीं, Jio और Vi को लगातार नुकसान होता जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

TRAI New Report: ट्राई (TRAI) ने देश की टेलीकॉम कंपनियों के यूजरबेस से जुड़ी नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में BSNL के लगातार यूजरबेस बढ़ने की बात कही गयी है, जबकि Airtel अपने खोये यूजर्स की रिकवरी कर रहा है। वहीं, Jio और Vi को लगातार नुकसान होता जा रहा है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्राई (TRAI) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं और उसके कुल यूजर्स की संख्यां 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस बार Airtel का यूजरबेस बढ़ा है। हालांकि, Jio और Vodafone Idea की हालत जस की तस बनी हुई है।

नई रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कंपनियों BSNL और MTNL का मार्केट शेयर 8.22 प्रतिशत हो गया है। BSNL ने सितंबर में 8.5 लाख नए यूजर्स जोड़े थे, जबकि अक्टूबर में करीब 5 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं। एयरटेल ने अक्टूबर 2024 में सबसे ज्यादा 19.28 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। सितंबर में 14.35 लाख यूजर्स कम हुए थे।

एयरटेल रिकवरी के मोड में है और उसका मार्केट शेयर बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो गया है। नई रिपोर्ट में Jio के 37.60 लाख यूजर्स कम हो गए हैं। कंपनी के सितंबर में भी 79.70 लाख यूजर्स घटे थे। जियो का मार्केट शेयर घटकर 39.9 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, जियो अभी भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है।

Vodafone Idea ने अक्टूबर 2024 में 19.77 लाख यूजर्स खो दिए हैं। सितंबर में भी कंपनी के 15.5 लाख यूजर्स कम हो गए थे। Vi का मार्केट शेयर 18.30 प्रतिशत है। बता दें कि जुलाई में प्राइवेट कंपनियों की ओर से रिचार्ज महंगे किए जाने के बाद उनके यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...