हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Former Chief Minister of Uttarakhand Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार रुड़की (Roorkee) पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही जमकर फूल बरसाए।
पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सभी सीटों पर जीत पक्की करेंगे इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, सुनील कुमार गोयल, आशीष पंडित, नवीन शर्मा, गिरीश त्यागी, नसीम अहमद, अनिरुद्ध गुप्ता, विनोद शर्मा, रितेश पंवार, अशोक कुमार समेत महिला मोर्चा की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।