Farmers gathered at the Shambhu border : राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के प्रदर्शन को कल पूरे देश ने देखा। जिसमें संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भाजी और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। लेकिन, सीजेपी और उसके समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को फिर संसद मार्च करने वाले हैं। इस बीच, शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमा होना शुरू हो गया है। जिससे मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पढ़ें :- '6 महीने में 1 लाख नौकरी' की घोषणा पर बोलीं मायावती- 69000 शिक्षक भर्ती के आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बारे में भी सोचे सरकार
जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला जिले और हरियाणा के अंबाला जिले के बीच स्थित एक प्रमुख अंतरराज्यीय सीमा शंभू बॉर्डर पर किसान इकट्ठा होने लगे हैं। ये किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में ‘महापंचायत’ के लिए राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने की योजना के तहत किसान शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हुए हैं।किसानों के दिल्ली में महापंचायत के लिए निकलने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पॉइंट को सील कर दिया है। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार सुबह हरियाणा सरकार की आलोचना की। सरकार ने शंभू बॉर्डर पॉइंट पर बैरिकेडिंग करके उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया था, ताकि वे भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ किसान महापंचायत में शामिल न हो सकें।