Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Healthcare Tips: पायरिया और कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ऑयल पुलिंग, हीरे जैसे शाइन करेंगे आपके दांत

Healthcare Tips: पायरिया और कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ऑयल पुलिंग, हीरे जैसे शाइन करेंगे आपके दांत

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज दाँत की समस्या को लेकर काफी लोग परेशान है। दातों में पीलापन या कैविटी लगना एक  बड़ी प्रॉबलम बन गयी है। हर कोई कारण न तो सही से खा पा रहा है और न ही स्माइल कर पा रहा है। दाँत हमारे फेस की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देता है।

पढ़ें :- Nutritional deficiencies : पोषक तत्वों की कमी से पैरों में हो सकता है दर्द,जानें राहत के उपाय

जी हाँ ! आज हम आपको एक ऐसी प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जो इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती है। इस तकनीक का नाम है ‘Oil Pulling’। आइए जानते हैं कि ये क्या है इसे कैसे  यूज करते हैं ……

 जानिए क्या है ऑयल पुलिंग?

ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है। जिसे  सुबह खाली पेट किसी भी खाने वाले तेल (जैसे नारियल, तिल या सूरजमुखी का तेल) को मुंह में डालकर 15 से 20 मिनट तक घुमाया जाता है। यह तेल मुंह के बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और गंदगी को अपनी ओर खींच लेता है और फिर इसे थूक दिया जाता है।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

जब हम तेल को मुंह में घुमाते हैं, तो यह दांतों, मसूड़ों और जीभ पर मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया को अपने साथ चिपका लेता है। यह बैक्टीरिया ही पायरिया, कैविटी  मुंह की दुर्गंध और मसूड़ों से खून आने का मुख्य कारण होते हैं।

ऑयल पुलिंग के फायदे

– दांतों पर मोती जैसी चमक: ऑयल पुलिंग से दांतों का पीलापन हमेशा के लिए  दूर होता है।

– मसूड़ों से खून आना बंद: ये मसूड़ों की सूजन और इन्फेक्शन को कम करती है, जिससे पायरिया और मसूड़ों से खून आने की समस्या खत्म हो जाती है।

– कैविटी से होगा बचाव: ऑयल पुलिंग मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर कैविटी बनने की संभावना को कम करती है।

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

– सांसों की दुर्गंध करे दूर: यह मुंह में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों को ताजा रखती है।

ऑयल पुलिंग कैसे करें?

1 . सुबह खाली पेट, अपने मुंह में एक बड़ा चम्मच नारियल या तिल का तेल लें।

2 . इस तेल को 15 से 20 मिनट तक मुंह में घुमाते रहें, जैसे आप कुल्ला करते हैं।

3 . ध्यान रखें कि आपको इस तेल को निगलना नहीं है।

4 . 20 मिनट बाद इस तेल को कूड़ेदान में थूक दें। इसे सिंक में न थूकें, क्योंकि तेल जम सकता है और नाली को ब्लॉक कर सकता है।

पढ़ें :- Jaggery in winter :  सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे ,  जानें सेवन का सही तरीका

5 . इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें और हमेशा की तरह ब्रश करें।

शुरुआत में आपको 5 मिनट से शुरू करना चाहिए और धीरे-धीरे समय को बढ़ाकर 20 मिनट तक लाना चाहिए। इसे आप रेगुलर यूज  करिए ऐसा करने से आप शाइनी और खूबसूरत स्माइल पा सकते हैं ।

 

Advertisement