Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में घमासान, शान मसूद और शाहीन अफरीदी में आपस में भ‍िड़ गए , जानें पूरी कहानी

Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में घमासान, शान मसूद और शाहीन अफरीदी में आपस में भ‍िड़ गए , जानें पूरी कहानी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shan Masood and Shaheen Afridi : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ड्रेसिंग रूम में घमासान को लेकर चर्चा में है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के हार के बाद Pakistan Cricket Team के ड्रेसिंग रूम में बवाल मच गया है। चर्चा है कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ र‍िपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश से मिली हार के बाद Shaheen Shah Afridi और शान मसूद में भ‍िडन्त हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक सीनियर प्लेयर Shaheen Afridi और Captain Shan Masood के बीच के बीच जमकर बहस हुई है। बताया जा रहा है कि शान मसूुद शाहीन के बॉलिंग स्पीड से खुश नहीं हैं।

पढ़ें :- शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को जाहिल कहा, अब यू-टर्न लेते हुए पीसीबी अध्यक्ष को बताया भाई

ढाका में खेले गए मैच में 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम सिर्फ 163 रनों पर ढेर हो गई और उसे 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा। साल 2024 में अपने घर पर मिली हार के बाद Bangladesh के खिलाफ टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ ही आईसीसी ने भी पाकिस्तान पर कार्रवाई की जिसके तहत टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और Slow Over-Rate के कारण ICC World Test Championship 2025-27 में उनके आठ अंक काट लिए गए।

गेंदबाजी गति पर सवाल उठाए गए
रिपोर्ट्स के अनुसार मैच के बाद कप्तान शान मसूद ने गेंदबाजी यूनिट के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने तेज गेंदबाजों की स्पीड और दबाव बनाने में नाकामी को हार की बड़ी वजह बताया। खास तौर पर शाहीन शाह आफरीदी की गेंदबाजी गति पर सवाल उठाए गए।

बल्लेबाजों की नाकामी पर सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन शाह आफरीदी ने कप्तान की बात का जवाब देते हुए बल्लेबाजों की नाकामी पर सवाल उठा दिए।उन्होंने कहा कि अगर बल्लेबाजी यूनिट पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करती तो गेंदबाजों पर इतना दबाव नहीं आता।

 

पढ़ें :- IND vs PAK Match Row : आईसीसी आज शाम PCB और BCB के साथ करेगा अहम बैठक, भारत-पाक मैच का हल निकलने की उम्मीद
Advertisement