Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. फिल्म रामायण में दसरथ बने टीवी के राम ,दीपिका ने कहा अगर आपने राम का रोल किया है, तो ……

फिल्म रामायण में दसरथ बने टीवी के राम ,दीपिका ने कहा अगर आपने राम का रोल किया है, तो ……

By शिव मौर्या 
Updated Date

रणबीर की कपूर कि फिल्म रामायण  का टीजर  रिलीज हो गया है  फैंस को काफी पसंद भी आया है। अब  रामानन्द सागर के धारावाहिक रामायण में भगवान राम के रोल से फ़ेमस हुए एक्टर अरुण गोविल जो कि इस फिल्म में दसरथ का रोल प्ले किए हैं उन्हे लेकर दीपिका चिखलिया ने अपना फीडबैक  दिया है। आइए जानते है दीपिका ने क्या कुछ कहा है

पढ़ें :- सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे की फोटो की शेयर, मार्च में बेटे का हुआ था जन्म

दसरथ बने हैं अरुण गोविल

रामायण फिल्म में अरुण गोविल दसरथ का  रोल प्ले कर रहे हैं। भले ही हम लोग अरुण को राम के रूप में देखें हैं अब कुछ फैंस के लिए ये मुश्किल टास्क होगा। वहीं दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि  रामायण फिल्म के लिए मुझे कोई भी रोल ऑफर नही किया गया था। अगर वो करते भी तो मै न करती क्यूंकि मै रामायण में माँ सीता  का रोल कर चुकी हूँ। अब और  मुझे कुछ और नही चाहिए। अब मेरे लिए रामायण में कुछ करने के लिए बचा ही नही है।

अरुण के दसरथ के रोल पर क्या बोली दीपिका

दीपिका ने कहा कि मै उन्हे राम और खुद सीता की रोल में देखना पसंद करती हूँ। खैर वो उनकी मर्जी लेकिन एक इंसान को एक मजबूत किरदार को कभी नही तोड़ना चाहिए। अगर आपने राम का रोल किया है, तो फिर आप ही राम हैं.

पढ़ें :- फिल्ममेकर अली अब्बास ज़फ़र ने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरू, फिल्म को यश राज फिल्म्स कर रही है प्रोड्यूस

 

रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय 

 

 

 

पढ़ें :- पॉपुलर शो Call Me Bae के दूसरे सीजन की शूटिंग हुई पूरी, अभिनेत्री अनन्या पांडे ने केक की फोटो की शेयर
Advertisement