Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. DU प्रोफेसर मर्डर: फ्लैट में घुसे 2 नकाबपोश, कपड़े बदलकर निकले बाहर; CCTV में कैद हुई मिस्ट्री वूमेन!

DU प्रोफेसर मर्डर: फ्लैट में घुसे 2 नकाबपोश, कपड़े बदलकर निकले बाहर; CCTV में कैद हुई मिस्ट्री वूमेन!

By Sushil Sah 
Updated Date

Delhi University Assistant Professor Murder Case: शिवाजी कॉलेज (दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के अंर्तगत आता है) में पढ़ाने वालीं अंग्रजी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में जांच के दौरान एक अहम सुराग सामने आया है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश को उनके वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में प्रवेश करते हुए देखा गया है जो कि पूर्वी दिल्ली में ​स्थित है। खबरों के मुताबिक इन फुटेज में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। आपको बता दें कि यह घटना उसके अगले दिन की है, जिस दिन प्रोफेसर का शव फ्लैट से बरामद हुआ था।

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उनका शव उन्हीं के फ्लैट में खून से लथपथ हालत में मिला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हत्या किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर मारकर की गई, जिसकी वजह से उनको गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
जांच एजेंसियों को प्राप्त सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बुधवार को नकाबपोशो को देवोस्मिता के फ्लैट की ओर जाते देखा गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों करीब 40 से 45 मिनट तक परिसर में रहे और फिर वहां से निकल गए। फिलहाल जांचकर्ता उनकी पहचान करने और हत्या से उनके संभावित संबंधों का पता लगाने में जुटे हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि, देवोस्मिता पॉल की हत्या बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई थी। हांलाकि पुलिस अभी भी अंतिम घंटों की गतिविधियों को तलाश रही है ताकि घटनाक्रम को पूरी तरह समझा जा सके। इस जांच में यह भी सामने आया है कि देवोस्मिता बुधवार को आखिरी बार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। परिवार वालों का कहना है कि बातचीत के दौरान वह सामान्य लग रही थीं और उन्होंने किसी तरह की खतरे का जिक्र नहीं किया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को उनकी बहन देवारती पॉल ने पुलिस को सूचना दी। उनकी बहन का कहना है कि वह सुबह से अपनी बहन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं, और जब पता नहीं चला तो वह सीधे फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट बाहर से बंद था। फिर शक होने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया, तो देवोस्मिता की लाश खून से सना हुआ पड़ा था।

हांलाकि, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, देवोस्मिता फ्लैट में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं।

पढ़ें :- Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में
Advertisement