Two Terrorists Arrested in Noida : उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नोएडा में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिनमें ISI के लोग भी शामिल थे। इसके अलावा, ये पड़ोसी देश के कुछ गैंगस्टर्स और “कट्टरपंथी YouTubers” के साथ भी जुड़े हुए थे।
पढ़ें :- पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) सोशल मीडिया के ज़रिए बनाए गए पाकिस्तानी स्लीपर सेल्स की मौजूदगी की जाँच कर रही थी। जाँच में पता चला कि दो लोग—जिनमें से एक मेरठ का और दूसरा दिल्ली का है—कथित तौर पर पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स के सीधे संपर्क में थे और “किसी बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देने की साज़िश रच रहे थे”। ADGP (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के ज़रिए बनाए गए स्लीper सेल्स के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद ATS ने जांच शुरू की थी।
एक बयान जारी कर बताया गया है कि उत्तर प्रदेश एटीएस को आसूचना प्राप्त हो रही थी भारत में आतंकी गतिविधियो को अंजाम देने व भारत की सम्प्रभुता, एकता व अखण्डता को नष्ट करने के उद्देश्य से पाकिस्तानी गैंगस्टर जो ISI के कहने पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाना चाहते हैं, से जुड़कर उन आतंकवादी संगठनों व गैंगस्टर्स के साथ मिलकर भारत के युवकों को इंस्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्लीपर सेल बनाने व आतंकी गतिविधियो को कारित करने हेतु उकसाने का कार्य किया जा रहा है।
इस आसूचना को एटीएस की टीम द्वारा विकसित करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी ISI के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय नौजवान लडको को निशाना बनाकर व रेडिक्लाइज करके व आर्थिक लाभ का लालच देकर भारत कि आंतरिक शांति व सद्भाव को बिगाड़ने की योजना बना रहे हैं। ये लोग भारतीय नौजवानो को संवेदनशील स्थलों की रेकी करके उनके निर्देश पर आतंकी हमला करने एवं कुछ एक्स मुस्लिम्स व अन्य लोगों को अत्याधुनिक हथियारों से मारने के लिए उकसा रहे हैं। इस कुत्सित षड्यंत्र के प्रभाव में आकर मेरठ निवासी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान व दिल्ली निवासी समीर खान भी पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी, आबिद जट आदि के सीधे संपर्क में है व कोई बड़ी विध्वंसक घटना कारित करने की योजना बना रहे है।
Uttar Pradesh: Two terrorists working for Pakistani gangsters and ISI arrested by the UP Anti-Terror Squad (ATS). pic.twitter.com/WeymRyv1Ia
पढ़ें :- तीसरी मंजिल से गिरा प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, युवती गंभीर... छत में शराब की बोतल मिली
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
इस असूचना को विकसित करने से प्राप्त तथ्यो को पुष्ट करने के उपरांत आज दिनांक 23.04.26 को तुषार उर्फ हिज्बुल्ला व समीर खान उपरोक्त को एटीएस कि टीम द्वारा नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ।