Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के विवादित पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कामरा को चेतावनी देते हुए माफी मांगने के लिए कहा है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कुणाल कामरा का खुलकर समर्थन किया है।
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं लगता कुणाल कामरा ने कुछ गलत नहीं कहा है, गद्दारों का गद्दार कहना, यह किसी पर हमला करना नहीं है, जो गद्दार है वो गद्दार है। उन्होंने कहा कि वो गाना सुन लो और लोगों को दिखाओ उसकी का अर्थ तो है।’ ठाकरे ने इस मामले में अपनी पार्टी का संबंध होने की बात से इंकार किया है। इस हमले से शिवसेना (यूबीटी) का कोई लेना-देना नहीं है। यह ‘गद्दार सेना’ ने किया है… जिनके खून में ‘गद्दारी’ है वे कभी शिवसैनिक नहीं हो सकते।”
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भी इशारों-इशारों में कामरा की टिप्पणी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “अगर कुछ कहने पर ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं तो फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहां है? कार्रवाई की स्वतंत्रता केवल तब है जब गुंडागर्दी हो और महिलाओं के साथ बलात्कार हो, और कहां? जब शिवसेना (शिंदे गुट का जिक्र करते हुए) ने अपनी मूल पार्टी छोड़ी तो क्या वह बालासाहेब ठाकरे का अपमान नहीं था?”