Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: अब युद्ध में रूस कर सकता है परमाणु हमला, न्यूक्लियर दस्ते ने शुरू किया युद्धाभास

Ukraine-Russia War: अब युद्ध में रूस कर सकता है परमाणु हमला, न्यूक्लियर दस्ते ने शुरू किया युद्धाभास

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का आज पांचवा दिन है। अब दोनों देशों के बीच युद्ध बेहद ही आक्रामक होता जा रहा है। अब युद्ध में परमाणु बम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको लेकर रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने युद्धाभास शुरू कर दिया है। रूसी मीडिया के जरिए इसकी जानकारी सामने आई है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

रूसी मीडिया के मुताबिक, न्यूक्लियर ट्रायड ने तैयारी शुरू कर दी है। रूस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को इसकी जानकारी भी दे दी है। बता दें कि, युद्ध के पांचवे दिन बेलारूस बॉर्डर पर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत भी चल रही है। बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से मांग की थी वह सीजफायर का एलान करे।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

वहीं, नाटो संगठन का कहना है कि इसकी ओर से यूक्रेन को एयर-डिफेंस मिसाइल और ऐंटी-टैंक हथियार दिए जाएंगे। नाटो के चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने एक ट्वीट कर यह जामकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन के राष्ट्रपति से इस बारे में बात की है। हम जल्दी ही यूक्रेन को एयर डिफेंस मिसाइल और ऐंटी-टैंक हथियार मुहैया कराएंगे।

Advertisement