Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Russia War : रूसी सेना ने खारकीव में की भीषण बमबारी, आज पोलैंड दौरे पर होंगे बाइडेन

Ukraine Russia War : रूसी सेना ने खारकीव में की भीषण बमबारी, आज पोलैंड दौरे पर होंगे बाइडेन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ukraine Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग खिंचती चली जा रही है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने का वक्त पूरा हो गया है। रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर लगातार बम बरसा रहा है। दोनों देशों की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जा रही है।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान और बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

रूस और उसके सहयोगियों पर लगभग रोजाना नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। खारकीव में रात को रूस की सेना ने भीषण बमबारी की है।  वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज पोलैंड के दौरे पर हैं, जहां बाइडेन यूक्रेन की सीमा के नजदीक होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पोलिश-यूक्रेनी सीमा के पास एक शहर की यात्रा करेंगे।यात्रा को नाटो सहयोगियों की रक्षा के लिए वाशिंगटन की इच्छा को रेखांकित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

खबरों के अनुसार, हाल ही में बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जवाब देगा। तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के चलते बाइडेन का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है।

Advertisement