Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Under-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप के 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाय गया कप्तान

Under-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप के 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाय गया कप्तान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Under-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम का ऐलान हो गया है। दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल  (Yash Dhul) को भारतीय टीम (Indian team) का कप्तान बनाया गया है। 23 दिसंबर से अंडर-19 एशिया कप की शुरूआत होने जा रही है। BCCI की तरफ से शुक्रवार 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। कहा जा रहा है कि, टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरु में एक कैंप लगेगा, जिसमें 25 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

पढ़ें :- आज आईपीएल 2024 प्लेऑफ में फर्स्ट टीम की हो सकती है एंट्री, समझें आंकड़ों का खेल

कहा जा रहा है कि पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर टीम में रखा जाएगा। बता दें कि, अंडर-19 में एशिया कप के कप्तान बनाए गए यश धुल (Yash Dhul)ने विनोद मांकड़ ट्रॉफी में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए थे। डीडीसीए की ओर से धूल (Yash Dhul) ने 75.50 की औसत से कुल 302 रन बनाए थे। गौरतलब है कि अगले साल होने वाले वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

अंडर-19 एशिया कप स्क्वॉड
हरनूर सिंह पन्नू, अंगकृश रघुवंशी, अंश गोसाइ, एसके रशीद, यश धुल (कप्तान), अन्नेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधू, दिनेश बना, आराध्य यादव, रजनंड बावा, राज्यवर्धन हंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, ऋषिथ रेड्डी, मानव परख, अमृत राज उपाध्याय, विकी ओस्टवाल, वसु वत्स।

स्टैंडबाय खिलाड़ी
आयुश सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत दंगवाल, धनुष गौड़ा, पीएम सिंह।

पढ़ें :- Amul Team Sponsor : टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की जर्सी पर दिखेगा अमूल, जानिए किस टीम ने बनाया अपना स्पॉन्सर
Advertisement