Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंदौर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं, स्टूडेंट्स की टूटी हुई उम्मीद वापस आए और वे फिर से शिक्षा और सिस्टम पर विश्वास करना शुरू करें। स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रेंथ- Curiosity, Honesty, Compassion, Love, Affection- के बल से देश को आगे बढ़ाएं। आज देश में जो हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है, उसे छात्र ही मिटा सकते हैं, इसे अंधभक्त कभी नहीं मिटा सकता। हम स्टूडेंट्स का हिंदुस्तान चाहते हैं, अंधभक्तों का नहीं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने बैंकिंग सेवाओं को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बनाया, मोदी सरकार के 12 साल के शासन पर दागा 12 सवाल

उन्होंने आगे कहा, देश में शिक्षा सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन आज शिक्षा को कमजोर किया जा रहा है। UPA सरकार में बजट का 4.6% शिक्षा में जाता था, जिसे अब 2.6% कर दिया गया है। पिछले 10 साल में 1.5 करोड़ स्कॉलरशिप छीन ली गई है। आज हिंदुस्तान में 10 लाख टीचरों की पोस्ट खाली पड़ी है।

इस दौरान रायसेन जिले के सूरज ठाकुर ने राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखी। सूरज ठाकुर ने कहा कि, साल 2022 में MP में सिविल जज की वैकेंसी आई थी, इसमें ट्राइबल कैंडिडेट्स के लिए 121 पद थे। लेकिन BJP सरकार ने एक भी पद पर आदिवासी युवा को नौकरी नहीं दी। क्या इन्हें एक भी युवक जज बनने के लायक नहीं दिखा? दरअसल, BJP सरकार नहीं चाहती कि कोई भी आदिवासी सिविल जज बने, सिस्टम में आए।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

 

Advertisement