Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Union Cabinet: जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई…केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

Union Cabinet: जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई…केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Union Cabinet: केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं। मंत्रीमंडल में हुए अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी सिलसिले में एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई है। यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

इससे पहले मंगलवार को जापानी कंपनी रेनेसास ने भारत में सेमीकंडक्टर चिप बनाने के दो केंद्रों की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नोएडा और बंगलूरू में जापानी कंपनी रेनेसास के नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन किया था। सबसे अहम बात यह है कि, यह कंपनी भारत में दुनिया की सबसे छोटी 3 नैनोमीटर की चिप बनाएगी।

साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान, हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका और जो निर्णायक नेतृत्व रहा है और जो नया सिद्धांत बना है, उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह वास्तव में देश के लिए एक प्रशंसनीय बात है।

 

 

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
Advertisement