Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भारत रत्न LK आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व उप-प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

भारत रत्न LK आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व उप-प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

By Abhimanyu 
Updated Date

LK Advani Health Update : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी ने अपोलो अस्पताल में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। नड्डा ने आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों से मिलकर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आडवाणी की हालत स्थिर है।

पढ़ें :- वित्त मंत्रालय के आंकड़ों पर अखिलेश का पलटवार : बैंकों के निजीकरण, खाते से पैसे कटने और ऑनलाइन फ्रॉड समेत 12 मुद्दों पर दागे सवाल

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय नेता को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने बताया कि आडवाणी का इलाज चल रहा है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी किया जाएगा। आडवाणी कई बार बीजेपी के अध्यक्ष रहे और 2002 से 2004 तक भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। भाजपा को एक बड़ी राष्ट्रीय ताकत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement