Unnao Road Accident : यूपी (UP) के उन्नाव जिले (Unnao District) में बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आजाद मार्ग बाइपास (Azad Marg Bypass) के पास एक रोडवेज बस पुल से नीचे गिर गई (Roadways Bus Fell Down From Bridge)। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ें :- CM रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली सपा नेत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज, अखिलेश पर दिये बयान का किया था विरोध
बता दें कि उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस (Azad Nagar Roadways Bus) आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। चीख पुकार के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
बता दें कि हादसा रात लगभग दो बजे का है। आजाद नगर डिपो (Azad Nagar Depot) की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से आए लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिन्हें मामूली चोट आई, वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
हादसे के बारे में कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की, जिसके चलते हादसा हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें :- UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार, बोर्ड के ताजा नोटिस से मिले ये संकेत
ये हुए घायल
कानपुर पनकी (Kanpur Panki) के बनपुरवा निवासी दिनेश, सुनील, बहराइच की मुन्नीदेवी, कल्याणपुर कानपुर की हिरामती, कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के सिकंदरा निवासी वंदना, श्रावस्ती निवासी सर्वेश पाठक समेत सात गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।