लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) में एमवाई समीकरण पर केंद्रित अपनी राह तलाशने में जुटी लोजपा ने भाजपा के समर्थन में रविवार को लिटमस टेस्ट किया। पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान (Founder Late Ram Vilas Paswan) की 80 वीं जयंती (80th Birth Anniversary) पर पार्टी ने नव संकल्प सभा के नाम से हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और अपनी ताकत दिखाईं। महाराजा लाखन पासी (Maharaja Lakhan Pasi) को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को लखनऊ और यूपी से जोड़ने की कोशिश की।
पढ़ें :- चिराग पासवान की दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी तबीयत, नहीं जा पाये पटना
सम्मेलन में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (LJP National President Chirag Paswan) ने कहा कि उनके पिता की ऐसी कई बातें हैं जो उन्हें भावुक करती हैं। कहा जो सपने वह छोड़ गए उन सब अधूरे सपने को पूरा करूं। कहा राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का यूपी से विशेष रिश्ता रहा था। अभी उनके सपने को पूरे करने में लंबा सफर तय होगा। ऐसे समाज के निर्माण में भागीदारी निभानी है, जहां हर किसी को समान भागीदारी मिल सके।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान की किताबों को दिखाते हैं। वहां पर बाबा साहेब की एक प्रतिमा तक कांग्रेस नहीं लग सकी। एक एक परिवार के तीन तीन लोगों की तस्वीरें संसद के सेंट्रल हॉल में लगाई। कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों ने बाबा साहेब को हराने का काम किया। पिछड़े को आरक्षण व ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण देने की मांग हमारे नेता ने की।
उत्तर प्रदेश प्रभारी व बिहार के जमुई से सांसद अरुण भारती (Arun Bharti, MP from Jamui) ने “यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक को करे हलाल” जैसे नारे भी लगवाए। सिर्फ वोट देने की बात नहीं वोट लेने की बात कहते हुए हेलीकॉप्टर उड़ाने की बात कही गई। ब्राह्मण, गुप्ता, विश्वकर्मा जैसे सभी समाज को साधने की बात कही।