Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Big News: बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे के ठिकाने से बरामद हुई AK-47, बड़ी मात्रा में कारतूस भी मिले

UP Big News: बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे के ठिकाने से बरामद हुई AK-47, बड़ी मात्रा में कारतूस भी मिले

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Big News:  उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Former Bahubali MLA Vijay Mishra) के बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) के ठिकाने से एके-47 राइफल बरामद की है।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

इसके साथ ही चार खोखे के अलावा कई असलहे मिले हैं। एके-47 राइफल बरामद होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस को विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के पेट्रोल पंप से एके-47 राइफल, चार खोखे और 9 एमएम की पिस्टल के साथ कई गोलियां और अन्य असहले मिले हैं।

बता दें कि, अदालत से विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) की पांच घंटे की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे लेकर यहां पहुंची थी। विजय मिश्रा की दो साल पहले गिरफ्तारी के बाद से ही यह पेट्रोल पंप बंद है। विष्णु मिश्रा पर भी पिता के साथ ही केस दर्ज किया गया था लेकिन वह नहीं पकड़ा गया था।

इसके बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया। पिछले ही हफ्ते पुलिस ने विष्णु (Vishnu Mishra) को पुणे से पकड़ा था। इसके बाद कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने उसकी निशादेही पर एके-47 बरामद किया है।

 

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू
Advertisement