Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन, तनाव छोड़ आत्मविश्वास से दें परीक्षा

UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन, तनाव छोड़ आत्मविश्वास से दें परीक्षा

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Board Exam 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए 14 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर एक लाइव सत्र आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन लाइव सेशन (Online Live Session) के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण बातें कहीं और परीक्षा के समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी।

पढ़ें :- UP Schools Closed : हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इन जिलों के डीएम ने जारी किया आदेश

परीक्षा के दौरान छात्रों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का तनाव न रखें, क्योंकि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है।

परीक्षा को किसी सामान्य दिन की तरह हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ दें।

पढ़ें :- सीएम योगी ने 12वीं तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का दिया आदेश, अफसरों को जारी किए ये निर्देश

अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें – पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें।

परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले एक बार देखकर आ जाएं, ताकि अंतिम समय में स्थान को लेकर कोई तनाव न हो।

अपने साथ ले जाने वाली सभी आवश्यक वस्तुएं पहले से तैयार रखें जैसे पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि।

इसके अतिरिक्त, यदि मानसिक तनाव अधिक हो तो टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तर लिखने की प्रैक्टिस और कॉपी जांचने पर दें ध्यान

पढ़ें :- UP Board Exam 2026 : इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से, यहां देखें पूरा शिड्यूल

छात्रों को परीक्षा से पहले उत्तर लिखने की नियमित प्रैक्टिस करनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि विद्यार्थियों को सब कुछ आता है, लेकिन वे सही तरीके से लिख नहीं पाते। इसलिए केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि लिखकर अभ्यास करना भी बहुत जरूरी है।

साथ ही यह भी ध्यान रखें कि परीक्षक (एग्जामिनर) के पास कॉपियां जांचने के लिए सीमित समय होता है। ऐसे में यदि आप अपने उत्तर साफ-सुथरे ढंग से, हेडिंग और पॉइंट्स में लिखते हैं, जरूरी बातों को अंडरलाइन करते हैं और जहां आवश्यक हो वहां ग्राफ या डायग्राम बनाते हैं, तो परीक्षक के लिए उत्तर समझना आसान हो जाता है और अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

परीक्षा के अंत में अपनी कॉपी को एक बार जरूर जांच लें, ताकि कोई सवाल छूट न जाए और लिखने में हुई छोटी-मोटी गलतियां सुधारी जा सकें

Advertisement