Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By Election Results 2022: मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत, खतौली में भाजपा को बड़ा झटका

UP By Election Results 2022: मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत, खतौली में भाजपा को बड़ा झटका

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में रामपुर सीट पर ही केवल भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि खतौली में आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया और मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की। मैनपुरी में डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। डिंपल यादव करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

खतौली में गठबंधन की जीत
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा 2017 और 2022 के चुनाव में जीत के बाद यहां उपचुनाव में हार गई। 27वें राउंड का परिणाम जारी होते ही मतगणना स्थल पर रालोद नेताओं का जमावड़ा लग गया है।

Advertisement