Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहीं ये बातें…

यूपी: हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहीं ये बातें…

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुंदेलखंड। बुंदेलखंड (Bundelkhand) समेत कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम योगी (Cm yogi) बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी  (Cm yogi) की पहल से बाढ़ पीड़ितों को मदद भी मिल रही है। मंगलवार को सीएम योगी (Cm yogi) यमुना और बेतवा में उफान से बाढ़ प्रभावित ​क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

बाढ़ का सर्वेक्षण करने के बाद सीएम योगी (Cm yogi) ने अफसरों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर हाल में मदद होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राशन सामग्री देकर लोगों का हालचाल जाना। दो नदियों के बीच बसे हमीरपुर शहर को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कराए जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही सीएम योगी (Cm yogi) ने नोडल अधिकारी तैनाती के निर्देश दिए। सीएम ने मंगलवार को महोबा में आयोजित उज्ज्वला-2 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2:20 बजे से हमीरपुर जिले में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया। 3:10 बजे हमीरपुर कलक्ट्रेट सभागार में 50 बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरण किया।

Advertisement