Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: चाचा के साथ आने पर होने लगी जांच लेकिन समाजवादी इससे डरने वाले नहीं, मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव

UP Election 2022: चाचा के साथ आने पर होने लगी जांच लेकिन समाजवादी इससे डरने वाले नहीं, मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी (Mainpuri) जिले में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP government) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाचा (शिवपाल यादव) के साथ आने के बाद जांचे शुरू हो गईं। दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे जा रहे हैं लेकिन हम समाजवादी इससे डरने वाले नहीं हैं।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनाव में दिख रही हार के कारण भाजपा ये सब कर रही है। उन्होंने दावा किया 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। भाजपा (BJP)  पर हमला करते हुए कहा कि किसानों ने लॉकडाउन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बचाई लेकिन ये सरकार उन पर जुल्म कर रही है। लेकिन सपा की सरकार बनने पर किसानों का पूरा सम्मान होगा और जिनकी नौरकी गई है उनको भी सम्मान मिलेगा। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार को घेरा।

पढ़ें :- Moradabad: पिता ने अपने बेटे की संपत्ति पर दबंगों द्वारा कराया अवैध कब्जा, शिकायत पर पुलिस ने रूकवाया अवैध निर्माण

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बाबा की सरकार में अपराधी सरेआम वारदात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने डायल को 100 से 112 करके उसे कबाड़ कर दिया। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वो परेशान हैं।

ये सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार (Yogi Sarkar) बताए कि लखीमपुर खीरी में बुलडजोर कब चलेगा। सबसे अधिक माफिया भाजपा में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ये पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए। सपा मुखिया ने कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सब को आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:कांग्रेस पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
Advertisement