Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : चुनाव मैदान में अब उतरे मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश के लिए करहल में मांगेंगे वोट

UP Election 2022 : चुनाव मैदान में अब उतरे मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश के लिए करहल में मांगेंगे वोट

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चुनाव जंग में अब सपा संरक्षक और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  भी कूदने को तैयार हैं। इस बार चुनाव में पहली बार रैली में नजर आएंगे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चुनाव क्षेत्र करहल (Karhal) में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री जी की आस्था अगर लोकतांत्रिक मूल्यों और बुज़ुर्गों के सम्मान में होती तो कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र का जवाब वह ख़ुद देते: प्रियंका गांधी

इस अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज फिरोजाबाद और मैनपुरी में अलग-अलग जगह आठ रैलियां करेंगे। दोपहर बाद वो अपने चुनाव क्षेत्र करहल में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। करहल विधानसभा को सपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन भाजपा ने भी इस बार अपना दाव खेला है। जिससे मुकाबला टक्कर का हो गया है। करहल से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी के रुप में उतारा है। बताया जाता है कि एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के बेहद खास थे।

अखिलेश यादव को मैनपुरी की करहल सीट से उतारने का फैसला लेते समय समाजवादी पार्टी की एक सोच यह भी रही हो कि सपा अध्यक्ष के लिए यहां मुकाबला बेहद आसान होगा और नामांकन के बाद उन्हें इधर देखने की जरूरत भी नहीं होगी। लेकिन भाजपा ने भी अपना दांव खेल इस मुकाबले को रोचक बना दिया है । जिसके बाद पहली बार मुलायम सिंह मैनपुरी के कोसमा में आयोजित जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे।

Advertisement