Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा-नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा-नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ऐलान किया है वो उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वो छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

साथ ही कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अभी बात करनी बाकी है। बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस समय आजमगढ़ से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वो आजमगढ़ से चुनाव लड़े थे और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

वहीं, चुनाव को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  इस समय कई दिग्गज नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बसपा के कई नेताओं को उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वो जल्द ही कई और दिग्गज उनकी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

इन सबके बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने एक बयान को लेकर घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने संबोधन में जिन्ना का नाम लिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधाना शुरू कर दिया है।

सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  पर पलटवार किया है। योगी ने कहा कि जिन्ना से पटेल की तुलना शर्मनाक है। अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। विभाजनकारी मानसिकता जनता स्वीकार नहीं करेगी।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement