Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चल रहे हैं पीछे

UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चल रहे हैं पीछे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा 165 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रहे है।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप पर टेररिस्ट अटैक का खतरा; आतंकी संगठन आईएस-खोरासान ने दी धमकी

इन सबके बीच भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी ये शुरूआती रूझान हैं। बता दें कि, योगी सरकार में स्वामी प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री थे।

लेकिन चुनाव से पहले वो भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतारा था। उनके सामने बीजेपी से सुरेंद्र सिंह कुशावाहा उम्मीदवार हैं।

Advertisement