UP Gold Silver Price : यूपी सर्राफा बाजार (UP Bullion Market) में सोना-चांदी के गुरुवार को ताजा भाव जारी हो गए हैं। आज सूबे में जहां सोना का भाव स्थिर रहा है तो वहीं चांदी 300 रुपये टूटी है। इससे पहले बुधवार को सूबे में कीमती आभूषण के भाव में जोरदार की गिरावट हुई थी। सोना 600 रुपये से अधिक टूटा था, जबकि चांदी 2000 रुपये किलो सस्ती हुई थी। ऐसे में आज सोना स्थिर है, जबकि बाजार में चांदी के भाव में फिर गिरावट हुई है। अगर बाजार से सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आज का दिन भी राहत भरा है।
पढ़ें :- अप्रैल में सोना अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ ₹93,300 शिखर पर पहुंचा, कहां रुकेगी सोने की रफ्तार?
सोना रहा स्थिर
लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में लगातार सोने के भाव गिरने के बाद गुरुवार यह स्थिर है। गुरुवार को 24 कैरेट सोना 57,530 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 52,750 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई थी और वह इसी भाव पर था।
चांदी 300 रुपये लुढ़की
लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में चांदी के दाम में गिरावट आई है। बुधवार को 2000 रुपये टूटने के बाद गुरुवार को चांदी के भाव 300 रुपए सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद चांदी 70,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को यह 71 हजार रुपये किलो पर थी।
पढ़ें :- Gold-Silver Price : यूपी 650 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा दाम
हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम
बता दें कि सर्राफा बाजार (Bullion Market)में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
लोग सोना के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में SMS के माध्मय से नए रेट्स मिल जाएंगे। अगर आप चाहें तो www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सोना चांदी के नए दाम जान सकते हैं।