लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को पश्चिमी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान हैं। हालांकि, राजधानी लखनऊ में इसका छिटपुट असर रहेगा। लखनऊ में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बुधवार के लिए गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और फिरोजाबाद समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें :- Delhi-NCR Weather Alert : मौसम का यू टर्न, छाए काले बादल, चल रही ठंडी हवाएं और भारी बारिश-ओले गिरने का अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Meteorologist Atul Kumar Singh) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से बुधवार से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी, जबकि 12 जुलाई तक पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर पूरे प्रदेश में होगा।।
बारिश के प्रभाव और हवा चलने से अगले पांच दिन पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लखनऊ में लगातार दूसरे दिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। यहां अधिकतम पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि रातें गर्म हो रही हैं। न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे पहुंच गया। बुधवार को भी यही स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।
बदली, बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत
राजधानी में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। सुबह से दोपहर तक बादलों की आवाजाही रही, जबकि दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
पढ़ें :- पहले तीन तलाक, फिर देवरों से हलाला, महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा- 'मुझे पति से बचा लो'
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई तक शहर में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय होने के संकेत हैं। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ा। । पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी तराई तक कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।