लखनऊ : यूपी लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने यहां के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) ने यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अगले 72 घंटे बेहद अहम बताया है। 10, 11 और 12 जुलाई को राज्य के 75 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) होने का अनुमान है। पूर्वांचल के जिलों में हालात ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं, जहां अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। आइये जानते हैं 10, 11 और 12 जुलाई को यूपी के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा, कितनी बारिश होगी?
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
इन जिलों में होगी भारी बारिश
वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 10 और 11 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, जिसके बाद 12 जुलाई को भी पूर्वी इलाकों में यह जारी रहेगा।
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ लगातार झमाझम बारिश की संभावना है।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में रुक-रुककर बौछारें पड़ेंगी, हालांकि बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
10 जुलाई : पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में इस दिन मानसून चरम पर होगा। आगरा, बरेली से लेकर बनारस और गोरखपुर तक मेघ बरसेंगे।
11 जुलाई : पश्चिमी यूपी में बारिश थोड़ी धीमी होगी, लेकिन पूर्वांचल में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है।
12 जुलाई : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग साफ या बहुत हल्का रहेगा, जबकि तराई और बिहार से सटे यूपी के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं।