Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Elections 2023: भाजपा ने कुमार विश्वास को ऑफर की MLC सीट, मशहूर कवि ने किया इनकार!

UP MLC Elections 2023: भाजपा ने कुमार विश्वास को ऑफर की MLC सीट, मशहूर कवि ने किया इनकार!

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मनोनीत सदस्यों के नाम पर भाजपा मंथन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को भाजपा की तरफ से एमएलसी सीट का ऑफर दिया गया था। हालांकि, कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने BJP के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि BJP के में तीन और नामों पर मंथन चल रहा है।

पढ़ें :- T20 WC Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी; जानें भारत की कब और किससे होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूपी भाजपा में एमएलसी के मनोनीत सदस्यों के नाम पर मंथन तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि पार्टी की तरफ से कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के नाम को आगे किया गया और उनको इसके लिए ऑफर भेजा गया था लेकिन उन्होंने इस स्वीकार नहीं किया। बता दें कि, विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों में लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है लेकिन 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है।

रिपोर्ट की माने तो, अभी यूपी बीजेपी के नए संगठन के विस्तार को लेकर मंथन चल रहा है। इसके बाद ही पार्टी एमएलसी के मनोनीत सदस्यों के लिए नाम का ऐलान करेगी। पार्टी के संगठन विस्तार का ऐलान होली से पहले ही होने वाला था लेकिन कुछ कारणों से अभी तक संगठन विस्तार नहीं हो पाया है।

Advertisement