Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. UP News: भूपेंद्र चौधरी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, कल संभाला था यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

UP News: भूपेंद्र चौधरी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, कल संभाला था यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) ने पंचायती राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

बता दें कि, भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। उनके लखनऊ पहुंचने के बाद उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए काम करता है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझें यूपी का महत्वपूर्ण काम मिला है। यह भाजपा की ताकत है कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचाया है। मैं जिला अध्यक्ष, क्षेत्र अध्यक्ष और अब प्रदेश अध्यक्ष हूं।

Advertisement