Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सपा विधायक पल्लवी पटेल को किया गया हाउस अरेस्ट, अखिलेश बोले-भाजपा की नकारात्मक राजनीति का ये बेहद संकीर्ण रूप

UP News: सपा विधायक पल्लवी पटेल को किया गया हाउस अरेस्ट, अखिलेश बोले-भाजपा की नकारात्मक राजनीति का ये बेहद संकीर्ण रूप

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: कौशांबी के सिराथू से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की विधायक पल्लवी पटेल (MLA Pallavi Patel) को हाउस अरेस्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि सपा विधयाक कौशांबी के स्थापना दिवस के मौके पर जनता से मिलने के लिए जा रहीं थीं। तभी उन्हें नजर प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

उन्होंने कहा कि, ‘विपक्ष की एक महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जी को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नज़र बंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है। कौशांबी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।’ दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज कौशांबी में मौजूद हैं।

इस दौरान उन्होंने कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ व परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। वहीं, सपा विधायक पल्लवी पटेल (MLA Pallavi Patel) के वहां आने की सूचना मिली तो पुलिस—प्रशासनन ने उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कौशांबी महोत्सव के लिए पल्लवी पटेल को निमंत्रण नहीं दिया गया है। इससे नाराज होकर पल्लवी बिना निमंत्रण के ही कार्यक्रम में शिकरत करने की तैयारी कर रही थीं। खुफिया विभाग से इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हे उनके घर में ही नजर बंद कर दिया है।

Advertisement