1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर देश की जनता को संदेश देते हुए लिखा कि अपने एक वोट की ताकत (Value of One Vote) समझिये। कहा कि आपका एक वोट देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर देश की जनता को संदेश देते हुए लिखा कि अपने एक वोट की ताकत (Value of One Vote) समझिये। कहा कि आपका एक वोट देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा। 1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ?8,500 रुपये प्रतिमाह खटाखट पहुंचाएगा आपका एक वोट। आपका एक वोट युवाओं को 1 लाख/वर्ष की पहली नौकरी दिलवाएगा। आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा आपका एक वोट।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा। वंचितों के हक़, भागीदारी और आरक्षण की रक्षा करेगा आपका एक वोट। आपका एक वोट जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासियों का अधिकार क़ायम रखेगा और INDIA को दिया आपका हर वोट, मज़बूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनाएगा।

पढ़ें :- Breaking News : देशभर में आज बैंककर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी

सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को : राहुल गांधी

पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार ‘संविधान’ उनसे छीन लेना चाहते हैं। अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज़ रौंदा जाएगा – जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा। इसलिए अपनी कमर कस लीजिए और सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...