लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की एक भी सीट नहीं बढ़ी हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 1200 सीटें बढ़ गई हैं। इसमें छह नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी गई है।
पढ़ें :- योगी कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों की तैयारी, लखनऊ-नोएडा में U-HUB से लेकर जेवर लिंक एक्सप्रेसवे तक अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों एवं उनमें मौजूद सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस वर्ष किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ी हैं। पिछले वर्ष की तरह ही सरकारी क्षेत्र के 49 कॉलेजों में 5700 सीटों पर दाखिला होगा।
इसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नोएडा (ESIC Medical College, Noida) और वाराणसी की 50-50 सीटें शामिल हैं। निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में 1200 सीटें बढ़कर कुल सीटों की संख्या 8700 हो गई है। इसमें छह नए कॉलेज भी शामिल हैं। इन छह निजी कॉलेजों में इस वर्ष से शुरू होगी पढ़ाई।
नए मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की सीटें
फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज शिकोहाबाद 150
पढ़ें :- Fire in Noida: नोएडा में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुई घटना, दो लोगों के मौत की खबर
सरदार पटेल इंस्टीट्यूट लखनऊ 100
राधा गोविंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस मेरठ 50
कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस 50
प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल उन्नाव 50
आरएसएस मेडिकल कॉलेज मथुरा 50
पढ़ें :- अब केवल नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है निवेश: सीएम योगी
इन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ गई सीटें
कॉलेज बढ़ी सीटें कुल सीटें
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, प्रयागराज 100 250
अजय संगाल इंस्टीट्यूट 50 250
हेरिटेज इंस्टीट्यूट 50 250
इंटीग्रल इंस्टीट्यूट 50 250
केएमसी मेडिकल कॉलेज 50 250
पढ़ें :- नोएडा विधायक पंकज सिंह की पहल पर शासन का बड़ा फैसला, फायर ब्रिगेड को मिलेंगे आधुनिक उपकरण,हाईराइज इमारतों की सुरक्षा को बड़ी सौगात
केएम मेडिकल कॉलेज 50 250
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज 50 250
नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट 100 250
प्रसाद मेडिकल साइंसेज 100 250
रामा मेडिकल कॉलेज 100 250
सिद्ध विनायक 20 200