1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fire in Noida: नोएडा में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुई घटना, दो लोगों के मौत की खबर

Fire in Noida: नोएडा में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुई घटना, दो लोगों के मौत की खबर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Fire in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि, आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके के बाद लगी, जिसके बाद आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।

पढ़ें :- अब केवल नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है निवेश: सीएम योगी

फायर की गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई हैं। हालांकि, आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, फायर और पुलिसकर्मी फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रही है।

वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...