Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बीजेपी इस बार हो सकती है 80 सीटें हार जाए, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

UP News: बीजेपी इस बार हो सकती है 80 सीटें हार जाए, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार जनेश्वर मिश्र की पु​ण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि, जनेश्वर मिश्र जी को याद कर रहे हैं हम, जनेश्वर मिश्र जी और नेताजी ने इस समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाया। आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि समाजवादी आन्दोलन को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पढ़ें :- पीआरडी जवानों को योगी सरकार ने दिया तोहफा, ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी की बड़ी बढ़ोत्तरी की
पढ़ें :- CMO Transfer: राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई चर्चा, सीएमओ के ट्रांसफर में फिर चला मुकेश श्रीवास्तव का सिक्का

अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, गरीब हो या कोई आज न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। जो लोकतंत्र और संविधान ने हमे अधिकार दिए हैं उन अधिकारों को भी छीना जा रहा है। भाजपा जानबूझकर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए फैसले ले रही है।

इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी (Chief Minister Nitish Kumar)  ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया था। भाजपा के लोगों ने दिन गिनना शुरू कर दिया है। मैं आज कहना चाहता हूं जब इनकी प्रदेश कार्यकारिणी बैठी है कि 398 दिन बचे हैं।

बीजेपी हार सकती है 80 सीटें
इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ​बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार हो सकती है 80 सीटें हार जाए, जो पार्टी ये कहती हो कि हम बरसो बरसो रहेंगे वो लोग अब 400 दिन की बात कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- यूपी में नहीं निकल रही है ‘टमाटर किसानों’ की लागत, भाजपा सरकार खेती-किसानी की कर रही उपेक्षा: अखिलेश यादव
Advertisement