1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली टैक्सी पार्किंग स्टैंड वसूली एक सप्ताह से बंद:लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान

सोनौली टैक्सी पार्किंग स्टैंड वसूली एक सप्ताह से बंद:लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान

सोनौली टैक्सी पार्किंग स्टैंड वसूली एक सप्ताह से बंद: लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली का ठेका पार्किंग स्टैंड पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। ठेका अवधि समाप्त हो जाने के बाद अब तक नए सत्र के लिए स्टैंड की नीलामी नहीं हो सकी है, जिससे नगर पंचायत को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो चुका है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

स्थानीय लोगों के बीच स्टैंड की नीलामी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी की नजर इस पर टिकी है कि नीलामी की प्रक्रिया कब पूरी होगी और ठेका कब मिलेगा।

इस संबंध में नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने जानकारी दी कि फिलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, जिसमें नगर पंचायत के सभी कर्मचारी लगे हुए हैं। यही कारण है कि स्टैंड की नीलामी समय से नहीं हो सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र ठेका देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि स्टैंड के बंद रहने से न केवल नगर पंचायत को नुकसान हो रहा है, बल्कि पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। लोगों ने नीलामी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...